प्रयागराज, फरवरी 3 -- प्रयागराज स्थित केंद्रीय कारागार नैनी में तैनात बंदीरक्षक पृथ्वीराज चौहान ने रविवार रात अपने कमरे में फांसी लगा ली। कुछ महीने पहले ही उसकी सगाई हुई थी और अगले महीने शादी होनी थी। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस उसका मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच कर रही है। मऊ जिले के मोहम्मदाबाद गोहना के रहने वाले प्रभुनाथ चौहान का बड़ा बेटा 28 वर्षीय पृथ्वीराज चौहान 2021 से केंद्रीय कारागार नैनी में बंदीरक्षक पद पर तैनात था। वह चकदोंदी, प्रयागपुरम कॉलोनी में किराए के कमरे में अकेले रहता था। पृथ्वीराज को रविवार रात ड्यूटी पर जाना था, लेकिन काफी देर बाद भी वह नहीं पहुंचा। जेल प्रशासन ने कई बार फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। जेल का एक सिपाही उसके कमरे पर बुलाने पहुंचा।चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था सिपाही अंदर से कमरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.