सोनभद्र, फरवरी 6 -- दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव में गुरुवार की रात एक युवक ने अपनी मंगेतर से बात करने के बाद टे्रन से कटकर जान दे दी। उसकी 25 अप्रैल को शादी होनी थी। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के झारोकला गांव निवासी 29 वर्षीय सवि कुमार पुत्र स्व. सुखन राम का शव गुरुवार की रात झारो एवं महुअरिया के बीच रेलवे लाइन पर कटा मिला। मृतक के भाई सियाराम ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के भाई सियाराम ने शुक्रवार सुबह पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मेरा भाई कंप्यूटर की दुकान पर ऑनलाइन का काम करता था। गुरुवार की रात उसकी मंगेतर का उसके मोबाइल पर फोन आया। उसने कहा कि देखो तुम्हारे भैया कहां हैं। इस पर उसने उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.