कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- पश्चिमशरीरा के एक युवक ने मंगेतर से फोन पर कहासुनी होने पर आत्मघाती कदम उठा लिया। युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। 20 अप्रैल को शादी होने वाली थी। परिवार तैयारी में जुटा हुआ था। इस घटना से परिवार में हाहाकार मचा हुआ है। पश्चिमशरीरा निवासी रामबाबू (22) पुत्र रतई सरोज शनिवार की शाम को अपने खेत में गेहूं का बोझ बांधने के लिए कहकर निकला था। रामबाबू की शादी तय थी। मंझनपुर के बारा मलाका गांव की युवती से उसकी 20 अप्रैल को शादी होनी थी। बताया जा रहा है कि शनिवार की शाम को खेत पहुंचने पर रामबाबू ने अपनी मंगेतर से फोन पर बातचीत की। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच जमकर कहासुनी हो गई। इसके बाद रामबाबू घर पहुंचा और फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। काफी देर तक जब रामबाबू के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन आशंकित हो गए। किसी तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.