अमरोहा, अप्रैल 24 -- हसनपुर, संवाददाता। मंगेतर से अनबन के बाद क्लीनिक संचालक ने जहर खा लिया। मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। बिना कानूनी कार्रवाई शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिवार में कोहराम मचा है।बताया जा रहा है कि आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी 22 वर्षीय युवक की सगाई कुछ समय पूर्व कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी युवती से हुई थी। युवक संभल जिले में अपनी बहन के गांव में निजी क्लीनिक चलाता था। बताया जा रहा है कि बुधवार को उसकी मंगेतर से किसी बात को लेकर फोन पर अनबन हो गई। इसके बाद युवक ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। यह भी पढ़ें- युवक की हालत बिगड़ी, मौत उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन निजी अस्पताल लेकर आए, जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। देर शाम मेरठ के अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.