कानपुर, सितम्बर 22 -- कानपुर, संवाददाता। काकादेव में मंगेतर के शादी करने से मना करने पर युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। एकलौते बेटे की मौत की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। सर्वोदय नगर स्थित एपी मिल का हाता निवासी 28 वर्षीय अभिषेक विजय नगर स्थित एक होटल में काम करता था। परिवार में पिता दयाराम, मां उर्मिला और दो बहने हैं। माँ घरों में काम करती है। परिजन ने बताया कि अभिषेक का करीब छह साल से शास्त्री नगर में रहने वाली युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी होने पर दोनों के परिजन विवाह के लिए राजी हो गए थे। एक साल पहले उनकी सगाई हो गई थी। परिवार के लोग शादी की तैयारियां कर रहे थे।

समस्या का कारण वहीं युवती के इलाके के एक शोरूम में काम करने के कारण वह उसे घर से लेकर ले जाता...