कौशाम्बी, दिसम्बर 21 -- प्रयागराज के जार्ज टाउन निवासी युवक ने मंझनपुर इलाके की युवती से सगाई करने के बाद वीडियो कॉलिंग पर बातचीत करने लगा। आरोप है कि मंगेतर ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दहेज में एक करोड़ रुपये की मांग की है। आरोप है कि युवक के माता-पिता व बहन ने भी उसका सहयोग किया। इन सभी ने पीड़िता के पिता से गाली-गलौज की। मामले में एसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक आभूषण कारोबारी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी 22 वर्षीय बेटी की शादी प्रयागराज के जार्जटाउन में रहने वाले उत्कर्ष अग्रवाल से तय की थी। नौ जून 2025 को धूमधाम से सगाई हुई। तय हुआ था कि आठ फरवरी 2026 को विवाह किया जाएगा। पीड़ित का कहना है कि सगाई के बाद उत्कर्ष अग्रवाल उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.