मंगेतर के साथ एक्सप्रेसवे पर रील बना रही युवती घायल
इटावा औरैया, जुलाई 30 -- भरथना। ताखा क्षेत्र स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल के गुरुवार सुबह मंगेतर के साथ रील बना रही युवती को पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरथना में भर्ती कराया गया। बताया गया कि कानपुर निवासी रश्मि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे अपने मंगेतर अभिषेक के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर ताखा टोल के समीप पहुंची थी। इसी दौरान दोनों एक्सप्रेसवे पर रील बना रहे थे। तभी पीछे से आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवती को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.