मंगेतर के शादी से मना करने पर युवती ने दी जान
फतेहपुर, जून 19 -- खागा। कोतवाली क्षेत्र के सुजानीपुर गांव में नवयुवती ने वर पक्ष द्वारा शादी से इनकार किए जाने पर शुक्रवार को भोर पहर फंदा लगाकर जान दे दी। शादी से महज तीन दिन पूर्व वर पक्ष द्वारा रिश्ता तोड़ने से आहत 25 वर्षीय युवती सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी। इस घटना से शादी वाले घर में मातम पसर गया। सुजानीपुर निवासी स्व. किशन सिंह चौहान की पुत्री पूजा देवी(25) का विवाह औरैया निवासी रामसिंह के साथ तय हुआ था। घर में खुशियों का माहौल था और 19 जून को बारात आने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। परिजनों के अनुसार शादी की रस्में शुरू हो चुकी थीं और 'तेल' की रस्म के दौरान वर पक्ष का फोन आया। फोन पर वर पक्ष ने अचानक शादी से इनकार कर दिया। इस खबर ने वधू पक्ष के अरमानों पर पानी फेर दिया और पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.