मंगेतर के लिए परफ्यूम लेने गया था रोहन पारेख, PM की सुरक्षा में चूक कर डाली; देखें कुंडली
मुंबई, सितम्बर 9 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक का मामला तूल पकड़ रहा है। दरअसल, यह केस महाराष्ट्र के मुंबई स्थित जियो सेंटर प्लाजा में होने वाले इवेंट से जुड़ा है। यहां प्रधानमंत्री कार्यालय का फर्जी अधिकारी बनकर घुसने की कोशिश करते हुए रोहन पारेख नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया है। खास बात है कि पीएम मोदी ने यहां मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया था। रोहन के साथ एक और शख्स को गिरफ्तार किया है, जो उसका बॉडीगार्ड बताया जा रहा है।कौन है रोहन पारेख पारेख की उम्र 24 साल बताई जा रही है। वह एक हीरा कारोबारी का बेटा है। खास बात है कि उसके वकील का भी कोर्ट में कहना है कि शायद उसे भी धोखा दिया गया है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी ने बताया, 'उसने लंदन में पढ़ाई की है और ड्रोन टेक्नोलॉजी को जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.