इटावा औरैया, अप्रैल 6 -- इटावा। शादी से महज 25 दिन पहले मंगेतर के फोन न उठाने से आहत होकर युवक ने गुस्से में खुद को आग के हवाले कर दिया था। गंभीर रूप से झुलसे युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। ऊसराहार क्षेत्र के नगला बलसिंह गांव निवासी 24 वर्षीय विशाल पुत्र मान सिंह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। उसकी शादी 25 अप्रैल को तय थी और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। विशाल अपनी शादी को लेकर काफी उत्साहित था। अक्सर अपनी मंगेतर से बातचीत करता रहता था। उसके दोस्त बलबीर ने बताया 31 मार्च को विशाल ने अपनी मंगेतर को कई बार फोन किया, लेकिन उसका फोन नहीं उठा। इस बात से वह आहत हो गया। फोन न उठने से परेशान होकर विशाल गुस्से में घर लौट आया। इसी दौरान उसने आवेश में आकर अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और खुद को...