अलीगढ़, मई 18 -- अलीगढ़। शादी तय होने के बाद मंगेतर के घर से जेवरात व रुपये चोरी करने के मामले में क्वार्सी थाना पुलिस ने आगरा के आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक इलाके की युवती ने मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के नगला देवजीत यमुना ब्रिज निवासी माजिद अली से उसकी शादी की बातचीत हुई थी। इसी बीच 20 जनवरी को आरोपी घर पर आया। उस समय युवती व उसकी मां घर पर नहीं थीं। जब युवती वापस आई तो पता चला कि आरोपी घर पर रखे जेवरात व कुछ रुपये लेकर चला गया है। फोन करके उससे पूछा तो बोला कि कुछ काम था। कुछ दिन बाद वापस कर दूंगा। लेकिन, अब आरोपी रुपये लौटाने की बजाय युवती के नंबर की सोशल मीडिया आईडी पर चेहरा एडिट करके अश्लील मैसेज व वीडियो भेजता है और ब्लेकमैल कर रहा है। इंस्पेक्टर क्वार्...