मंगेतर की हत्या मामले में 8 साल बाद इंसाफ, लड़की, उसके प्रेमी और मां को उम्रकैद
संवाददाता, मई 18 -- UP News : आठ साल पहले प्रेमी के साथ मिलकर मंगेतर सोनू की हत्या करने वाले युवती, उसके प्रेमी और हत्या में बेटी का साथ देने वाली मां को कोर्ट ने सोमवार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने तीनों दोषियों पर 35-35 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न देने पर एक-एक साल की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा क्षेत्र के गांव महलकपुर माफी निवासी रमेश ने अपनी बेटी रानी की शादी क्षेत्र के गांव गिंदौड़ा निवासी सोनू के साथ तय की थी। लेकिन रानी का गांव के ही शादीशुदा युवक अशोक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रानी सोनू से शादी नहीं करना चाहती थी। इसलिए रानी ने अपने प्रेमी अशोक और मां राधा के साथ मिलकर मंगेतर की हत्या करने की योजना बना ली। रानी ने मिलने के बहाने के लिए सोनू को अपने घर बुलाया और उसके बाद शराब पिलाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.