संवाददाता, अप्रैल 18 -- उन्नाव के अचलगंज में मंगेतर के फांसी लगाकर जान देने से सदमे में आई युवती ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवती ने यह आत्मघाती कदम मंगेतर का शव देख घर लौटने के बाद उठाया। कुछ ही घंटों के अंतराल में दोनों की मौत से घरों में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार अचलगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी संतोष की 21 वर्षीय बेटी कोमल का विवाह गौरी त्रिभानपुर गांव निवासी शिक्षामित्र महेश के 25 वर्षीय बेटे सूरज के साथ तय हुआ था। 16 फरवरी को गोद भराई हुई। नवंबर माह में शादी होनी थी।दोनों की मोबाइल पर होती थी बात गोद भराई की रस्म के बाद से सूरज और कोमल के बीच मोबाइल पर बात होने लगी। गुरुवार को सूरज ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी सूचना राजापुर गांव पहुंची तो कोमल अपने माता-पिता के साथ गौरी त्रिभानपुर आई। मंगेतर का शव देख व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.