वाराणसी, जून 16 -- पिंडरा (वाराणसी)। सौ दिवसीय प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के 84वें दिन सोमवार को मंगारी गांव स्थित पंचायत भवन में स्वास्थ्य परीक्षण और डिजिटल एक्सरे शिविर में क्षयरोग के 14 संदिग्ध मरीज मिले। इस दौरान छह लोग हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित मिले। शिविर को सफल बनाने में टीबी चैंपियन मोहम्मद अहमद की अहम भूमिका रही। उन्होंने स्थानीय मस्जिद के इमाम से संपर्क कर अभियान के बारे में सूचना प्रसारित कराई। लोगों को स्वास्थ्य शिविर के प्रति जागरूक किया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी आकाश स्वामी ने बताया कि शिविर में कुल 92 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण और डिजिटल एक्सरे किया गया। इस दौरान क्षयरोग के 14 संदिग्ध मरीज मिले। छह लोगों में हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत मिली। इलाज के लिए उन्हें गंगापुर सीएचसी भेजा गया। शिविर में लोगों को एचपीवी वैक...