गाजीपुर, फरवरी 3 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लाक के ग्राम पंचायत मंगारी में सोमवार को ग्रामीणों ने एक पिच सड़क का निर्माण कार्य रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि जिला पंचायत विभाग द्वारा बनाई जा रही इस सड़क में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है और निर्माण मानकों का पालन नहीं हो रहा है। यह सड़क 1200 मीटर लंबी है और इसके निर्माण पर 42.5 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। मामले की जानकारी मिलने पर अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार सिंह ने तत्काल निर्माण कार्य बंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान रामबली राजभर, अर्जुन राजभर, रामकृत कुशवाहा, रामदेव कुशवाहा, मन्नू राजभर, भीम राजभर, नन्दू राजभर, संदीप, रामौतार कुशवाहा सहित कई ग्रामीण मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.