मंगारी गांव में नलकूप का स्टार्टर जलने से पेयजल संकट गहरा गया है। कई गांवों के लोग दो दिन से पानी के लिए भटक रहे हैं।
वाराणसी, मई 8 -- पिंडरा। मंगारी गांव में नलकूप का स्टार्टर जलने से पेयजल संकट गहरा गया है। कई गांवों के लोग दो दिन से पानी के लिए भटक रहे हैं। बीडीसी सदस्य श्याम मोहन बाबू, डिंपल जायसवाल, कंट्री सेठ, विजय गुप्ता, पंकज सेठ ने समस्या के लिए विभागीय अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी दिक्कत दूर नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर वे आंदोलन करेंगे। इस संबंध में जल निगम के जेई अजय यादव ने बताया कि जल्द स्टार्टर ठीक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- बांका : पंजवारा में पंप हाउस का बोरिंग फेल हो जाने से पेयजल के लिए मचा हाहाकार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.