मंगाई नदी पर पुल का किया शिलान्यास
गाजीपुर, अप्रैल 25 -- गाजीपुर। जखनिया में क्षेत्रीय विकास को गति देते हुए विधायक बेदी राम ने परेवा से हुरमुजपुर को जोड़ने वाले मंगाई नदी पर प्रस्तावित पुल मार्ग का विधिवत शिलान्यास किया। इस परियोजना से वर्षों पुरानी आवागमन की समस्या का समाधान होने की उम्मीद है और हजारों ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा। यह पुल न केवल यात्रा की दूरी कम करेगा, बल्कि आसपास के गांवों के बीच संपर्क को भी मजबूत बनाएगा। इससे व्यापार, शिक्षा और दैनिक आवागमन में भी सुधार होगा। शिलान्यास कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिन्होंने इस पहल का स्वागत किया। विधायक बेदी राम ने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे। यह भी पढ़ें- मदार नदी पर पुल निर्माण की धीमी गति से ग्रामीण क्षुब्ध इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अरविंद कुमार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.