कन्नौज, मार्च 8 -- छिबरामऊ। भाकियू (भानु) में संगठन विस्तार के तहत नंदग्रामपुर लोकपुर निवासी मंगल सिंह को तहसील सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। प्रतिनिधि मंडल कन्नौज के निर्णय के अनुसार उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमन यादव ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए विश्वास जताया कि मंगल सिंह संगठन की नीतियों और उद्देश्यों के प्रति पूरी निष्ठा व लगन से कार्य करेंगे। साथ ही किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहकर संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.