मुरादाबाद, जनवरी 20 -- मंगलवार सुबह से ही दूर-दराज इलाकों से पहुंचे व्यापारियों ने टाउन हाल व आसपास इलाकों में अपने-अपने फड़ों को सजाना शुरू कर दिया। दोपहर होते चौमुखापुल पर यातायात प्रभावित हो गया। नगर निगम की टीम टाउन हाल पहुंची। कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर अवैध रूप से बाजार लगाने वाले व्यापारियों को हटाना शुरू किया। शुरुआत में व्यापारियों ने विरोध किया। बाद में प्रवर्तन दल के सख्त तेवर के चलते विरोध ज्यादा देर तक चल नहीं सका। चार लोगों का चालान भी काटा गया। साथ ही जुर्माना भी वसूला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.