रुद्रपुर, फरवरी 2 -- किच्छा, संवाददाता। मंगल बाजार को बंद कराने की मांग को लेकर सोमवार को स्थानीय व्यापारियों ने शहर में जुलूस निकाला। देवभूमि व्यापार मंडल की अगुवाई में व्यापारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी की और उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना दिया। इसके बाद एसडीएम गौरव पांडेय को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों का कहना था कि मंगलवार को बाजार की साप्ताहिक बंदी रहती है, इसके बावजूद फड़ व्यवसायी सड़कों पर फड़ लगाकर गैरकानूनी तरीके से बाजार संचालित कर रहे हैं। इससे स्थानीय व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि फड़ बाजार में सरकारी नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है और वहां अनुचित और संदिग्ध सामान की बिक्री भी होती है। व्यापारियों ने प्रशासन से मंगल बाजार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन में देवभूमि व...