बलिया, अप्रैल 10 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। अमर शहीद मंगल पाण्डेय के शहादत दिवस पर उनका पैतृक गांव नगवा बुधवार की रात देशभक्ति के रंग में ऐसे रंगा कि वहां मौजूद हर कोई रोमांचित हो गया। गांव में स्थापित विशाल आदमकद प्रतिमा के पास जुटी भीड़ अपनी माटी के वीर सपूत को श्रद्धांजलि देते हुए इतरा रही थी। इसी दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने मंगल पाण्डेय को भारत रत्न प्रदान करने के साथ ही बलिया में अमर शहीद के नाम पर ट्रिपल आईटी स्थापित करने की मांग रख दी। मुख्य अतिथि बीएचयू के कुलपति तथा जिले के निवासी अजीत कुमार चतुर्वेदी ने इस पहल में अपने स्तर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने भी मंगल पाण्डेय को भारत रत्न की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि मंगल पांडेय जैसे महानायक भारत रत्न से भी ऊपर हैं। उन्हें यह सम्मान नहीं म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.