कोडरमा, फरवरी 26 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। मां की लाडली के तत्वावधान में श्री राणी सती मंदिर असनाबाद में होली उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंगल पाठ में श्री रानी सती दादी जी के जन्म से लेकर शिक्षा-दीक्षा व शादी, विवाह समेत अन्य पहलुओं पर व्याख्यान किया गया। मंगल पाठ से मंदिर परिसर गूंजायमान होता रहा। कार्यक्रम के दौरान भजनों पर श्रद्धालु भक्त भक्ति के सागर में गोता लगाते रहे। कार्यक्रम के उपरांत गुलाल,अबीर फूलों की होली खली गई। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने सूखी होली खेलने की अपील किया। इस अवसर पर अंजुला खाटू वाला, शालू चौधरी,नीलम पिलानिया , पिंकी खेतान, मीना चौधरी, संतोष चौधरी,अंजना केडिया,नीना सुखानी ,लता बसंत, रितु चौधरी, नीतू चौधरी समेत कई श्रद्धालु महिला उपस्थित थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...