मंगल पांडे की जयंती पर याद किए गए उनके बलिदान
अररिया, जुलाई 19 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय प्रोफेसर कॉलोनी स्थित पीडब्ल्यूडी परिसर में पं. रामदेनी तिवारी द्विजदेनी क्लब द्वारा महान क्रांतिकारी मंगल पांडे की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदी सेवी अरविंद ठाकुर ने की, जबकि वयोवृद्ध समाजसेवी शिवनारायण चौधरी मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मंगल पांडे के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। संस्थापक सचिव विनोद कुमार तिवारी, प्रधानाध्यापक दिवाकर कुमार, शिक्षक नागेंद्र शुक्ला एवं अरविंद ठाकुर ने उनके जीवन, 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में योगदान तथा देश के लिए दिए गए बलिदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि मंगल पांडे के विद्रोह ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन की नींव मजबूत की। यह भी पढ़ें- Balia News: जयंती पर अमर शहीद मंगल पांडेय को नमन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.