मंगल पांडेय 1857 की क्रांति के प्रणेता: ब्रजेश नंदन
आजमगढ़, जुलाई 20 -- आजमगढ़,संवाददाता। शहर के एलवल स्थित शिविर कार्यालय में रविवार को मंगल पांडेय के जन्म दिवस पर ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के तत्वावधान में मंगल पांडेय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगल पांडेय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। यह भी पढ़ें- Balia News: जयंती पर अमर शहीद मंगल पांडेय को नमनकार्यक्रम का संचालन अध्यक्षता करते हुए ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष ब्रजेश नंदन पांडेय ने कहा कि मंगल पांडेय 1857 की क्रांति के प्रणेता थे। आजादी के महानायक पंडित मंगल पांडेय का जन्म 19 जुलाई 1827 में बलिया जनपद के नगवा गांव में हुआ था। उनके पिता का नाम दिवाकर पांडेय एवं माता का नाम अभय रानी था। उन्होंने कहा कि मंगल पांडेय ईस्ट इंडिया कम्पनी की बंगाल नेटिव इन्फेंट्री की 34 वीं रेजिमेंट के सिपाही थे ।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.