सीवान, सितम्बर 2 -- बिहार में कथित डस्टबिन घोटाला से सियासी पारा हाई है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से इस मामले में सफाई मांगने वाले उनकी पार्टी के पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव को भारतीय जनता पार्टी (BJP) से कारण बताओ नोटिस मिल गया है। प्रदेश भाजपा मुख्यालय से जारी नोटिस में अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी देते हुए ओम प्रकाश से 6 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। दूसरी ओर, सीवान के पूर्व सांसद ने पार्टी के वरीय नेताओं को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मंगल पांडेय की वजह से भाजपा बदनाम हो जाएगी और इसका नुकसान आगामी चुनावों में पार्टी को होगा। भाजपा के प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अक्षय कुमार ने सीवान के पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भेजे नोटिस में कहा कि उन्होंने पार्टी नेताओं के खिलाफ अनर्गल बयान दिया है। उनका यह कृत्य पार्टी के खिलाफ है। इस...