मंगल पांडेय बंगाल से असम भेजे गए, देवेश अरुणाचल के BJP प्रभारी; बिहार के 6 नेताओं को नई जिम्मेदारी
पटना, सितम्बर 23 -- भारतीय जनता पार्टी (BJP) में राष्ट्रीय स्तर पर हुए बड़े संगठनात्मक फेरबदल में बिहार के 6 नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। पूर्व मंत्री मंगल पांडेय को पश्चिम बंगाल से असम भेज दिया गया है। उन्हें असम का बीजेपी प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। वहीं, रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के मंत्री बेटे दीपक प्रकाश के लिए एमएलसी सीट छोड़ने वाले देवेश कुमार को अरुणाचल प्रदेश का भाजपा प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले, उनके पास मिजोरम का प्रभार था। बिहार से आने वाले सिद्धार्थ शंभू, निवेदिता सिंह, राजेंद्र सिंह और पिंकी कुशवाहा भी अलग-अलग राज्यों में सह प्रभारी बनाए गए हैं। बिहार भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय को पार्टी ने असम का प्रभारी बनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पहले वह लगभग चार साल तक पश्चिम बंगाल के प्रभारी रहे। उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.