सीवान, मई 12 -- दरौंदा, एक संवाददाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रभारी सह पूर्व मंत्री मंगल पांडेय के सीवान आगमन के दौरान सोमवार को लीला साह के पोखरा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। लीला साह के पोखरा पर आयोजित स्वागत समारोह में बंगाल में खिला कमल और भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह की व्यवस्था में दोनों मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजा, फूल-माला और ढोल-नगाड़ों के साथ पूर्व मंत्री का जोरदार अभिनंदन किया। प्रमुख प्रतिनिधि उमेश कुमार सिंह, अरुण गिरी तथा भाजपा नेता बबलू सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- सीवान की जनता का प्रेम व स्नेह प्रेरणा का स्रोत : मंगल पांडेय करने वालों ...