रांची, जुलाई 28 -- रांची, वरीय संवाददाता। हरमू रोड स्थित दिगम्बर जैन भवन में मंगलवार को आचार्य ज्ञेयसागर ससंघ का मंगल चातुर्मास स्थापन समारोह संपन्न हुआ। इसमें मुख्य पांच कलशों की स्थापना भक्तिभाव के साथ की गई। चातुर्मास के तहत अगले चार पवित्र महीनों में संत ससंघ के सानिध्य में विविध धार्मिक अनुष्ठान, संयम धर्म की आराधना, प्रवचन और सांस्कृतिक-आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण के पश्चात तीन कन्याओं ने मंगलाचार नृत्य प्रस्तुत किया। सर्वप्रथम आचार्य ज्ञानसागर जी महाराज की पूजा हुई। फिर आचार्य ज्ञेयसागर ससंघ की पूजा की गई। पूजा अर्घ समर्पित करने में पंचायत के पूर्व अध्यक्षों, जैन महिला जागृति एवं जैन युवा जागृति, जैन पाठशाला, जैन भवन, भगवान महावीर अस्पताल आदि के पदाधिकारियों, आचार्यश्री के गृहस्थ जीवन के परिवार, ...