मधुबनी, नवम्बर 26 -- हरलाखी। नेपाल के पौराणिक व ऐतिहासिक धार्मिक नगरी जनकपुरधाम में मंगलवार को विवाह पंचमी के अवसर पर हर्षोल्लास व जश्न का माहौल रहा। पिछले एक सप्ताह से लगातार जनकपुरधाम में प्रभु श्रीराम व माता जानकी के विवाह महा महोत्सव को लेकर मंगल उत्साह रहा है। जनकपुरधाम में मंगलवार सुबह से ही स्वयम्बर व शुभ विवाह उत्सव की धूम मची रही। देश विदेश से श्रद्धालु विवाह पंचमी कार्यक्रमके शामिल हुए। अयोध्या सुकुमार प्रभु श्रीराम व जनक नंदनी माता जानकी के विवाह के लाखों लोग साक्षी बनें। 'अनुपम जोड़ी हे, सुनर जोड़ी, रघुवर संग सिया के सुनर जोड़ी.... 'दूल्हा सिंदूर लियौ हाथ, सोन-सुपारी के साथ, सीता उघाईर लियौ मांग सिंदूर लईला... आदि गीतों से जनकपुरधाम गुंजायमान रहा। माता जानकी के मंदिर में व राम मंदिर में दोपहर से पहले तक छोटे छोटे कई विधान किये गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.