सुल्तानपुर, मार्च 29 -- भदैया, संवाददाता। भदैया क्षेत्र के लोदीपुर गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कथा का आयोजन मानव कल्याण और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ राम उजागिर पाण्डेय के नेतृत्व में किया जा रहा है। कथा स्थल से गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश यात्रा का शुभारम्भ हुआ। यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए और भजनों पर झूमते नजर आए। श्रद्धालुओं पर जगह-जगह फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। कलश यात्रा में 108 महिलाएं पीताम्बर वस्त्र धारण कर सिर पर मंगल कलश लिए मंगलगीत गाते हुए चल रही थीं। यात्रा कथा स्थल से निकलकर मुरारपुर शिव मंदिर, बाबा जंजीरादास धाम स्थित अष्टभुजा भवानी मंदिर, दुर्गा मंदिर, शनि देव मंदिर तथा हनुमान जी महा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.