बुलंदशहर, फरवरी 20 -- क्षेत्र के ईजु मौजपुर गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव शुक्रवार से शुरू हो गया। जिसमें कथा से पहले मंगल कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों सौभाग्यवती महिलाओं ने मंगल कलश अपने सिर पर धारण किया। जिसके बाद पूरे गांव में कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। जिसके बाद व्यास आचार्य मुनेशानंद महाराज ने श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराया। उन्होंने श्रद्धालुओं से सच्चाई के मार्ग पर चलने का आह्वान किया और कथा की महिमा का वर्णन किया। इस मौके पर निरंजन प्रसाद शर्मा, सरवेश देवी, कोच अमित शर्मा, रामबाबू शर्मा, देवदत् शर्मा, सुधीर शर्मा, बाबी शर्मा, देवदत्त गौतम, सुमित शर्मा, लक्की, प्रशांत, शिवाजी आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.