आगरा, जनवरी 29 -- संजय प्लेस में श्रीराम कथा का शुभारंभ गुरुवार को मंगल कलश यात्रा के साथ किया गया। इस दौरान महिलाएं सिर पर मंगल कलश लेकर और श्रद्धालु बैंडबाजों की धुन पर नृत्य करते हुए निकले। कथा वाचक व्यास सुभाष चंद्र शास्त्री ने मंगलाचरण कर श्रीराम कथा का माहात्म्य बताया। उन्होंने बताया कि राम का अर्थ क्या है!! रा माने राष्ट्र और म माने मंगल, अर्थात राम कथा राष्ट्र का मंगल करती है। कथा के मुख्य यजमान अरविंद सक्सेना और रंजना सक्सेना रहीं। इस दौरान अम्बरीष शासन, साधना सक्सेना, कुलदीप सक्सेना, कल्पना सक्सेना, रवि गोयल, निशि मित्तल, बीना अग्रवाल, सरिता शर्मा, राजीव जिंदल, अंकिता अग्रवाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.