भागलपुर, अप्रैल 30 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। द्वारकापुरी कॉलोनी स्थित मंगल उत्सव श्याम कुंज में शुक्रवार को भजन संध्या 'एक शाम खाटू वाले के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर गुरुवार को भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्याम भक्तों द्वारा प्रभु को कुल 111 निशान अर्पित किए गए और हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। निशान यात्रा कोतवाली चौक स्थित कुपेश्वरनाथ महादेव मंदिर से शुरू होकर स्टेशन चौक, भामाशाह चौक, कोतवाली चौक होते हुए मंदरोजा स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजन समिति के सदस्य शरद सालारपुरिया ने बताया कि शुक्रवार को देश के प्रसिद्ध भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे। इसमें संजय मित्तल, रेशमी शर्मा, निहाल ठकरान, अधिष्ठा अनुष्का और मनीष शर्मा समेत कई कलाकार शामिल होंगे। कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.