मंगलौर से रिकॉर्ड संख्या में युवा और छात्र करेंगे देहरादून कूच: निजामुद्दीन
रुडकी, जुलाई 13 -- मंगलौर, संवाददाता। विधायक काजी निजामुद्दीन ने कहा कि आज देश का युवा और छात्र वर्ग रोजगार और भविष्य को लेकर पूरी तरह हताश और निराश है। सरकार की नीतियां युवाओं के सपनों को कुचलने का काम कर रही हैं। कहा कि मंगलौर क्षेत्र से 17 जुलाई को रिकॉर्ड संख्या में युवा और छात्र देहरादून कूच करेंगे। उन्होंने राहुल गांधी के दून दौरे को लेकर बैंकट हॉल में आयोजित बैठक में यह बात कही। कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी हमेशा सड़क से संसद तक युवाओं और छात्रों की आवाज बुलंद करते आए हैं। देहरादून में होने वाला उनका कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा और यह प्रदेश के युवाओं में एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। यह भी पढ़ें- 'छात्रों की गूंज' संवाद के लिए कांग्रेस ने झोंकी ताकत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.