देहरादून, सितम्बर 17 -- मंगलौर। पुलिस व उत्तराखंड गोवंश संरक्षण टीम ने मंगलौर टांडा भन्हेड़ा में दो स्थानों पर छापामारी कर प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया है। पुलिस ने एक स्थान से दो आरोपियों को प्रतिबंधित मांस व कटान के उपकरण समेत गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे स्थान से तीन आरोपियों को प्रतिबंधित मांस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...