रुडकी, अप्रैल 23 -- मंगलौर, संवाददाता। नगर पालिका की बैठक में गुरुवार को नगर के विकास के लिए करीब 64 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया। इस दौरान विकास और जनसुविधाओं से जुड़े 35 से अधिक प्रस्तावों पर मुहर लगी। पालिका के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मोहिउद्दीन अंसारी ने की। बैठक में पालिका के पुराने भवन को ध्वस्त कर वहां नया भवन बनाने के लिए डीपीआर तैयार करने पर सहमति बनी। इसके अलावा शहर के चारों दिशा में भव्य स्वागत द्वार बनाने और मंगलौर-लंढौरा रोड के सौन्दर्यीकरण का प्रस्ताव भी पास हुआ। यह भी पढ़ें- नगर पालिका मंगलौर की बोर्ड बैठक आज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...