देहरादून, मार्च 25 -- रुड़की। कोतवाली मंगलौर क्षेत्र में हरिद्वार पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत एक तस्कर को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर गठित टीमों ने कार्रवाई करते हुए साजिद हसन निवासी बहारी किला लंढौरा को 5.53 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा लगातार अवैध नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...