नई दिल्ली, मार्च 15 -- मंगलौर में शनिवार देर रात एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां टैक्सी कार लूटकर भाग रहे बदमाशों ने तेज रफ्तार में स्कूटी सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बदमाश कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, शनिवार देर रात तीन अज्ञात बदमाशों ने हरियाणा जाने के बहाने रुड़की से एक टैक्सी कार बुक की थी। कार चालक रोहित यात्रियों को लेकर निकला और मंगलौर की ओर बढ़ रहा था। जब कार मंगलौर गुड़मंडी के पास पहुंची तो बदमाशों ने चालक से गाड़ी रुकवाने को कहा। जैसे ही रोहित ने कार रोकी, तीनों बदमाशों ने उसे जान से मारने की धमकी दी और जबरन कार से बाहर धक्का दे दिया। इसके बाद आरोपी कार लेकर मौके से फरार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.