मुजफ्फर नगर, फरवरी 18 -- क्षेत्र के गांव निराना की रहने वाली बेटी के डेढ़ साल के मासूम बालक की मंगलौर में ईंट भट्ठे पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पीड़िता और उसके मायके वालों ने पिता पर ही अपने सौतेले बेटे की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पिता मंगलौर से ही फरार हो गया था। पीड़िता शव को लेकर मंगलवार की सुबह अपने मायके गांव निराना पहुंची थी। सूचना मिलने पर सिखेड़ा पुलिस निराना गांव में पहुंची। पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस जांच में जुटी। सिखेड़ा पुलिस के मुताबिक गांव निराना के रहने वाले आशू ने अपनी पुत्री आसमां का निकाह मीरापुर क्षेत्र के गांव कैथोड़ा में किया था। आसमां के पति की अचानक मौत गई थी। पहले पति से आसमां को डेढ़ साल का बेटा वहीब था। चार माह पूर्व पिता आशू ने आसमां का दूसरा निकाह मीरापुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.