देहरादून, जून 29 -- मंगलौर। विकासखंड नारसन कार्यालय में मंगलवार को बोर्ड बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख कोमल चौधरी ने की। इस दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई और जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके लाभों के बारे में बताया। जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराते हुए उनके समाधान की मांग की। इस अवसर पर डीडीओ वेद प्रकाश, बीडीओ पवन सैनी, डीपीओ अमृत राठी, एडीओ पंचायत बलराज सिंह, एडीओ पंचायत धर्मपाल सिंह सहित विभिन्न गांवों के क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...