देहरादून, फरवरी 17 -- मंगलौर। झबरेड़ा रोड स्थित आज्ञा बायोटेक में फैक्ट्री प्रबंधन व कर्मचारियों के बीच चल चल रहे विवाद में मंगलवार को कर्मचारियों ने फैक्ट्री पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। फैक्ट्री प्रबंधन ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब डेढ़ सौ कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद कर्मचारी मंगलौर कोतवाली पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया। बताते चलें कि उक्त मामले में फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा शनिवार को कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। सोमवार को भी फैक्ट्री के ठेकेदार ने कर्मचारियों व उनकी यूनियन के पदाधिकारियो के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...