देहरादून, फरवरी 21 -- रुड़की। देवबंद स्थित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद वापस रुड़की लौट रहे कार सवार दो युवकों की रजवाहा में गिरने से देर रात मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय सचिन धीमन और 35 वर्षीय अमन त्यागी निवासी रुड़की के रूप में हुईं हैं। जिस जगह पर यह हादसा हुआ वहां डेढ़ माह पहले भी ठीक इसी प्रकार का एक हादसे में मेरठ के दो युवकों की मौत हुई थी। हादसा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के राणा फैक्ट्री के सामने एक मोड़ पर हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह मोड काफी खतरनाक है। इधर एसपी देहात शिखर चंद सुयाल ने कहा कि शुक्रवार देर रात को घना कोहरा होने के कारण शायद कार चालक को मोड़ दिखाई नहीं दिया होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.