मंगलौर में गन्ना भुगतान को लेकर कोतवाली में किसानों का धरना
रुडकी, अगस्त 25 -- मंगलौर, संवाददाता। चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान को लेकर उत्तराखंड किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों ने मंगलवार को मंगलौर कोतवाली में धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने इकबालपुर चीनी मिल प्रबंधन पर हजारों किसानों का करोड़ों रुपये का भुगतान रोकने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मुकदमा दर्ज कर संबंधित अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग की। किसानों ने पुलिस को तहरीर भी दी है। देर शाम तक किसान कोतवाली परिसर में धरने पर डटे रहे। मंगलवार को उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान कोतवाली पहुंचे। किसानों ने कहा कि लंबे समय से गन्ने का भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खेती की लागत, बिजली बिल, घरेलू खर्च और अगली फसल की तैयारी तक प्रभावित हो रही ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.