रुडकी, जून 19 -- ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण नेशनल हाईवे अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश रुड़की, संवाददाता। मंगलौर में नेशनल हाईवे के किनारे लंबे समय से खड़े बिजली के पोल जल्द हटाए जाएंगे। पोलों के कारण यातायात प्रभावित होने और दुर्घटना की आशंका को देखते हुए ऊर्जा निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने मौके का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार, मंगलौर क्षेत्र में नेशनल हाईवे के निर्माण के दौरान सड़क किनारे लगे करीब 15 बिजली के पोल विभिन्न तकनीकी कारणों से नहीं हटाए जा सके थे। हाईवे का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी ये पोल सड़क के किनारे हैं, जिससे यातायात संचालन में लगातार दिक्कतें आ रही थीं। जाम की स्थित...