रुडकी, दिसम्बर 15 -- मंगलौर,संवाददाता। मोहल्ला टोली के ई-रिक्शा चार्जिंग पॉइंट पर रविवार देररात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से दो ई-रिक्शा पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की लपटों ने आसपास के सामान को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे लाखों रुपये का नुकसान हो गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी, लेकिन जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.