रुडकी, अप्रैल 26 -- मंगलौर, संवाददाता। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शनिवार की रात दो अलग-अलग स्थानों पर हुए खूनी संघर्ष में तीन लोग घायल हो गए। मोहल्ला किला और ग्राम टांडा भनेड़ा में मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में जमकर पथराव हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। कस्बे के मोहल्ला मलकपुरा निवासी इरफान और मोहल्ला किला निवासी साजिद के बीच शनिवार दोपहर किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद ने रात होते-होते हिंसक रूप ले लिया। शनिवार देर रात करीब 11 बजे दोनों पक्ष मोहल्ला किला में आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- जमशेदपुर में जमकर हुई चाकूबाजी, नशे के कारोबार को लेकर भिड़े दो पक्ष; 5 घायल इस संघर्ष में एक पक्ष के दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.