रुडकी, अप्रैल 12 -- ​मंगलौर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी रोड पर हुई एक सड़क दुर्घटना में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस हादसे में एक 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद (थाना पुरकाजी) के ग्राम केलनपुर निवासी सतबीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र रोहित 27 मार्च को रुड़की से बाइक से अपने घर लौट रहा था। दोपहर करीब 3:00 बजे वह मंगलौर नहर पुल पार कर लिब्बरहेड़ी रोड पर पहुंचा तो सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी थी। अज्ञात चालक वाहन को बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही से चला रहा था। ​दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने घायल रोहित को सीएचसी मंगलौर में भर्ती कराया। वहां से उसे मुजफ्फरनगर के निजी अस्पताल और फिर गंभीर...