रुडकी, जनवरी 15 -- मंगलौर। पुलिस ने अपराध की दुनिया में सक्रिय 10 बदमाशों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की है। यह कार्रवाई मंगलौर क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए की गई है, जहां आरोपियों पर विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप है। पुलिस के अनुसार क्षेत्र में 10 आरोपियों की गतिविधियां स्थानीय लोगो के लिए खतरा बन रही थीं, जिसके चलते गुंडा एक्ट लागू किया गया। पुलिस ने टोनू निवासी मुंडलाना, सलमान व शाहरुख पुत्र जहाँगीर, निवासी ग्राम पीरपुरा, प्रेम निवासी वार्ड नंबर 01, लंढौरा, मोती निवासी लंढौरा, मोनू निवासी भगवानपुर चंदनपुर, सुरम्य निवासी गाधारौना, सुरेंद्र निवासी कुरडी व तनवीर निवासी टाण्ड़ा भनेहड़ा के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.