देहरादून, मार्च 6 -- मंगलौर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गैर-जमानती वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली मंगलौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गुरुवार को मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर इमरान पुत्र वसीम निवासी मोहल्ला पठापुरा, मंगलौर को गिरफ्तार किया। आरोपी वाद संख्या 323/2024 धारा 138 एनआई एक्ट में न्यायालय से गैरहाजिर चल रहा था। कार्रवाई में उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट, हेड कांस्टेबल अमित शर्मा और कांस्टेबल मनदीप शामिल रहे। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...