रुडकी, अप्रैल 22 -- मंगलौर, संवाददाता। नगर पालिका कार्यालय के गेट पर चौपहिया वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से पैदल निकलना भी दूभर हो गया है इससे कर्मचारियों और आम नागरिकों के लिए दिक्कत हो रही है। पालिका के कर्मचारियों का कहना है कि गेट पर अवैध रूप से खड़े वाहन उनकी आवाजाही को रोकते हैं, जिससे वे समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंच पाते। वहीं, दूर-दराज से आने वाले ग्रामीण और स्थानीय लोग घंटों जाम जैसी स्थिति में फंसे रहते हैं। लोगों का आरोप है कि शिकायत के बावजूद इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है।स्थानीय निवासियों ने मांग की है कि गेट के आसपास नो पार्किंग जोन घोषित किया जाए और अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाए। अधिशासी अधिकारी उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि पालिका गेट पर वाहन खड़े करने वाले लोगों को चेतावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.